Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

आईपीएल में साकिब हुसैन के शानदार प्रदर्शन पर बोले बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन, बिहार में बड़े मंच पर खेलने की क्षमता

हर्षवर्धन ने कहा कि साकिब का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि बिहार के खिलाड़ियों में बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साकिब भविष्य में भी इसी तरह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।

14 Apr 2026

आईपीएल में साकिब हुसैन के शानदार प्रदर्शन पर बोले बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन, बिहार में बड़े मंच पर खेलने की क्षमता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके इस प्रदर्शन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने खुशी जताते हुए इसे बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।

हर्षवर्धन ने कहा कि साकिब का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि बिहार के खिलाड़ियों में बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साकिब भविष्य में भी इसी तरह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।

गोपालगंज जिले से आने वाले साकिब हुसैन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपने पहले ही आईपीएल मैच में शानदार गेंदबाजी की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीसीए के सचिव जियाउल अरफीन ने भी साकिब के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि साकिब की मेहनत और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस मैच में साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को आउट कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले साकिब हुसैन का यह सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, जो बिहार में क्रिकेट के बढ़ते ढांचे और अवसरों को भी दर्शाता है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने साकिब हुसैन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल में साकिब हुसैन के शानदार प्रदर्शन पर बोले बीसीए अध्य
हर्षवर्धन ने कहा कि साकिब का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि बिहार के खिलाड़ियों में बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साकि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News